नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आसनसोल में किया काली पूजा पंडाल का उद्घाटन
1 min read
:बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आज आसनसोल के बड़तोड़िया इलाके में आमरा सबाई सोशल वेलफेयर कमेटी की तरफ से 43वें सार्वजनिन काली पूजा का उद्घाटन

किया। उद्घाटन समारोह के दौरान यहां वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी के अलावा इस क्षेत्र के तमाम भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। दीप जलाकर शुभेंदु अधिकारी ने पंडाल का उद्घाटन किया इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती हैं कि भवानीपुर में बाहरी लोग आकर रह रहे हैं लेकिन जब उनको समझ आया कि उन्होंने गलत बोल दिया है तो वह अपनी बात से मुकर गईं। ममता बनर्जी इस देश के नागरिक को बाहरी बोल रहे हैं लेकिन उन्होंने कभी बांग्लादेश के रोहिंग्या मुसलमान को बाहरी नहीं बताया वहीं कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने में असमर्थ होकर वह लड़कियों को रात में बाहर निकलने से मना कर रही है यह दिखाता है कि मुख्यमंत्री के तौर पर जो पूरी तरह से विफल हो चुकी हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बंगाल में अधीर चौधरी को प्रदेश कांग्रेस के पद से इसलिए हटाया क्योंकि कांग्रेस यहां पर टीएमसी की पीछलग्गु बनकर राजनीति करना चाहती है इसलिए अधीर चौधरी जैसे नेता को हटा दिया गया












