आसनसोल नार्थ प्वाइंट स्कूल में तैराकी और रंगोली बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन
1 min read
:आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में इंट्रा स्कूल तैराकी प्रतियोगिता और रंगोली बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में इस प्रतियोगिता को लेकर स्कूल में भारी उत्साह देखा गया क्लास 1 से लेकर क्लास 12 तक के बच्चों ने इंट्रा स्कूल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया प्रतियोगिता के जरिए स्कूल के विद्यार्थियों को तैराकी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिला आज तैराकी के साथ-साथ रंगोली बनाने की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया

जिसमें 80 से ज्यादा ग्रुप ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया स्कूल के विभिन्न परिसरों को मनमोहन रंगोली से भर दिया गया जिसमें बच्चों की कला के प्रति रुझान की झलक देखी गई रंगोली के हर एक डिजाइन ने बच्चों की कलात्मक सोच को दर्शाया स्कूल के संस्थापक चेयरमैन सचिन राय को-फाउंडर और डायरेक्टर मीता राय और प्रिंसिपल राजीव साव मुख्य रूप से उपस्थित थे उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुबारकबाद दी आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वह हमेशा से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करते रहे हैं और तैराकी रंगोली बनाने की प्रतियोगिता जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहते हैं जिससे कि बच्चों के शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास में सहयोग मिले












