मोटरसाइकिल में लगे मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ आसनसोल उत्तर ट्रेफिक गार्ड ने चलाया अभियान
1 min read
:पूरे आसनसोल शहर में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर मोटरसाइकिल के परिचालन की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है मोडिफाइड साइलेंसर से जो तेज आवाज निकलती है उसकी वजह से अस्पताल और स्कूल में भारी समस्या होती है आज इसके खिलाफ आसनसोल उत्तर ट्रैफिक गार्ड पुलिस की तरफ से ट्रेफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल के नेतृत्व में एक अभियान चलाया गया आसनसोल के जुबली मोड इलाके में मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाया गया और आसनसोल उत्तर ट्रेफिक गार्ड के अधिकारियों ने ऐसी कई मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया जिनमें मोडिफाइड साइलेंसर लगे हुए थे। आसनसोल उत्तर ट्रेफिक गार्ड की तरफ से बताया गया कि ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे












