शुभेंदु अधिकारी पर हमले के खिलाफ भाजपा का बीएनआर मोड़ पर पथावरोध
1 min read
:बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर कुचबिहार में हुए हमले के खिलाफ आज बीएनआर मोड़ इलाके में भाजपा की तरफ से रोड जाम किया गया भाजपा के जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य के नेतृत्व में ऐसे विरोध प्रदर्शन के दौरान आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित है इस मौके पर अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आज जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर हमला कियागया उसके खिलाफ आज पूरे बंगाल में भाजपा की तरफ से रोड जाम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अगर बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुरक्षित नहीं है तो यहां के कानून व्यवस्था कैसी है यह आसानी से समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह हमला ममता बनर्जी द्वारा उत्तर बंगाल के मंत्री उदयन गुहा के नेतृत्व में करवाया गया है सुवेंदु अधिकारी लगातार डीएमसी राज्य सरकार पर तथ्यों के साथ हमला कर रहे हैं भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं इसलिए उन पर यह हमला कियागया लेकिन इस तरह से भाजपा को धोखा नहीं जा सकता अग्निमित्रा पाल ने उदयन गुहा एक गिरफ्तार की मांग की और उन्होंने केंद्र सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और बंगाल के लोगों को इस हमले के पीछे कौन-कौन हैं यह पता लगाने की मांग की












