मालदा जीआरपी की तत्परता से नाबालिग लड़कियों की तस्करी के प्रयास को किया गया नाकाम
1 min read
:मालदा जिला जीआरपी द्वारा अन्य राज्यों में नाबालिग लड़कियों के तस्करी को रोका गया मालदा जीआरपी सूत्रों से पता चला कि कालिमपोंग से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण करके बेंगलुरु जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में ले जाया जा रहा था गुप्त सूचना के आधार पर बेंगलुरु जाने वाली 22502 एक्सप्रेस मालदा टाउन स्टेशन में घुसते ही जीआरपी द्वारा ट्रेन में तलाशी शुरू की गई। इसके बाद ही दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया इसके साथ ही उनके एक सहयोगी को भी बरामद किया गया घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है घटना की जांच शुरू कर दी गई है












