आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 50 नंबर वार्ड अंतर्गत अपर चेलीडंगाल इलाके में स्थित हनुमान मंदिर क्षेत्र में आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज एक कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन किया। सांसद निधि से निर्मित इस कम्युनिटी हॉल का सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने उद्घाटन किया। इस मौके पर यहां मंत्री मलय घटक 50 नंबर वार्ड के पार्षद और आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक तथा एमएमआईसी गुरदास चटर्जी भी उपस्थित थे। शत्रुघ्न सिन्हा और अभिजीत घटक ने इस कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इस क्षेत्र में इस कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन करके उन्हें बहुत खुशी हो रही है । उन्होंने कहा कि आसनसोल के मैजिक मैन के छोटे भाई और नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक इस वार्ड के पार्षद हैं। यहां पर पहले से ही काफी अच्छी नागरिक सुविधाएं लोगों को मिल रहीं हैं इस कम्युनिटी हॉल के बन जाने से यहां के लोगों को और ज्यादा सहुलियत मिलेगी