:राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक के तत्वधान में आज आसनसोल के कल्याणपुर हाउसिंग में उत्सव मैदान में एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बोरो चेयरमैन अनिमेष दास ने बताया की मंत्री मलय घटक के तत्वावधान में यहां पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है जहां लोग अपनी आंखों की जांच करा रहे हैं जिन्हें चश्मे की जरूरत होगी उन्हें निशुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा अगर दवा की भी जरूरत है तो निशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हर वार्ड में किया जा रहा है