मुर्गा सोल गुरुद्वारे में सिख समाज के बच्चों के लिए राग रतन कीर्तन मुकाबले का आयोजन
1 min read
:आसनसोल के मुर्गा सोल गुरुद्वारा में आज गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आसनसोल के सहयोग से सिख समाज के बच्चों के लिए कीर्तन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया राग रतन कीर्तन मुकाबला नामक इस प्रतियोगिता के आयोजन में सिख समाज के बच्चों ने हिस्सा लिया यह बच्चे पश्चिम बंगाल और धनबाद के विभिन्न इलाकों से आए थे। तकरीबन 35 बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पूर्वी भारत गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल के सचिव गुरविंदर सिंह ने बताया कि पिछले 16 वर्षों से गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल की तरफ से बच्चों के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ताकि सिख समाज के बच्चे आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी विरासत को जाने उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी ने हमेशा राग के माध्यम से गुरबाणी को सीखने की ताकत की थी उनकी इस सिख को ध्यान में रखते हुए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है












