shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रास्ते की मरम्मत की मांग पर कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार ने शीतलपुर में किया विरोध प्रदर्शन

1 min read

:नियामतपुर से डिसेरगढ़ और बराकर बेगुनिया से डिसरेगढ़ जाने वाले रास्ते की हालत काफी खराब है जिस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसके खिलाफ आज कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ अजय पोद्दार अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ शीतलपुर में विरोध प्रदर्शन पर बैठ गए उन्होंने यहां रास्ते पर बैठकर रास्ते की मरम्मत की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया उनका कहना है कि इस रास्ते के ऐसी हालत की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं लोग घायल हो रहे हैं यहां तक की इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि इस रास्ते की हालत इतनी ज्यादा खराब है कि कभी किसी की मौत भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि रांची और पुरुलिया से आने के लिए यही एक मुख्य रास्ता है लेकिन इस रास्ते की इतनी ज्यादा हालत खराब है कि लोग परेशान हो रहे हैं उन्होंने कहा कि अभी बारिश का समय है इसलिए उनको भी पता है कि रास्ते का स्थाई निर्माण संभव नहीं है लेकिन फौरी तौर पर रास्ते की अस्थाई मरम्मत बहुत ज्यादा जरूरी है इस मांग पर आज रोड जाम किया गया। उन्होंने कहा कि डिसेरगढ़ चौकी से पुलिस आई थी और उन्होंने आश्वासन दिया कि रास्ते की मरम्मत की जाएगी विधायक ने कहा कि रास्ते की मरम्मत तो होगी लेकिन अभी के लिए अस्थाई मरम्मत करना बहुत जरूरी है ताकि लोग दुर्घटना का शिकार ना हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page