मवेशी ले जा रहे जमुआ गांव के लोगों की पिटाई के बाद आज आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी ने की गांव पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात
1 min read
:मवेशी ले जा रहे हैं एक गाड़ी को रोक कर गाड़ी ले जा रहे लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कोक ओवन पुलिस स्टेशन द्वारा दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया बताया जा रहा है कि इस पूरे घटना को अंजाम देने में जिस व्यक्ति का सबसे बड़ा हाथ है उसका नाम पारिजात गांगुली है और वह भाजपा का एक युवा नेता है उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है जिन व्यक्तियों के साथ मारपीट करने की बात सामने आई है वह जमुआ गांव के रहने वाले हैं जो आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एनटीएस थाना अंतर्गत पड़ता है आज वहां इंडियन सेकुलर फ्रंट या आईएसएफ के विधायक नौशाद सिद्दीकी पहुंचे और उन्होंने पीड़ित लोगों और उनके परिवार के साथ मुलाकात की इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए नौशाद सिद्दीकी ने इस पूरी घटना की कड़ी निंदा की उन्होंने कहा कि जब उन लोगों को पीटा जा रहा था तो बार-बार कह रहे थे कि उनके पास मवेशी ले जाने के लिए जरूरी दस्तावेज हैं लेकिन फिर भी उनकी बेरहमी से पिटाई की जाती रही और यह बड़े अफसोस की बात है कि जिस जगह पर इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था उससे कुछ ही दूरी पर पुलिस थाना है लेकिन पुलिस काफी देर बाद आई उन्होंने कहा कि जो इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड है वह पारिजात गांगुली भारतीय जनता पार्टी का युवा नेता है लेकिन अभी तक टीएमसी प्रशासन उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है जबकि अन्य मामलों में विपक्षी नेताओं या कार्यकर्ताओं को पुलिस बहुत जल्द गिरफ्तार कर लेती है नौशाद सिद्दीकी ने कहा की इस तरह की धार्मिक असहिष्णुता बर्दाश्त नहीं की जाएगी नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि घटना के बारे में उन्होंने मीडिया में जितना सुना था यहां आकर जब उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की तो पता चला की घटना की भयावहता उससे कहीं ज्यादा थी। जिस तरह से पारिजात गांगुली के नेतृत्व में तकरीबन 20 से ज्यादा लोगों ने उन लोगों की पिटाई की उन्हें रस्सी से बांध दिया उनके पैसे छीन लिए मोबाइल छीन लिया गया यह दिखाता है कि यहां पर अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है विधायक ने मांग की के सिर्फ दो लोगों को गिरफ्तार करने से नहीं होगा पारिजात गांगुली सहित इस घटना को अंजाम देने में जिन लोगों ने सहयोग किया है उन सभी को गिरफ्तार करना होगा नौशाद सिद्दीकी ने प्रशासन को 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया और कहा कि अगर इन 7 दिनों के अंदर पारिजात गांगुली सहित सभी लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो इंडियन सेकुलर फ्रंट आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा यहां पर सांप्रदायिक राजनीति करना चाहती है क्योंकि उन्हें पता चला कि जब मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था तब भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धार्मिक असहिष्णुता वाली बातें कही जा रही थी इसलिए उन्होंने कहा कि आज उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ-साथ इस क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की की भाजपा के इस मंसूबे को कामयाब न होने दें अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी लेकिन वह लोकतांत्रिक तरीके से कानून के दायरे में रहकर












