आमार पाड़ा आमार समाधान को लेकर डाक्टर देवाशिष सरकार के नेतृत्व में छह नंबर बोरो की बैठक
1 min read
:बोरो चेयरमैन डाक्टर देवाशिष सरकार के नेतृत्व में आज उनके बोरो अंतर्गत विभिन्न वार्ड के पार्षदों और अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई इस बारे में डॉक्टर देवाशीष सरकार ने बताया कि 2 तारीख से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार पूरे राज्य में आमार पारा आमार समाधान की शुरुआत हो चुकी है 4 तारीख से 6 नंबर बोरो मैं भी इसकी शुरुआत हो जाएगी इसी मुद्दे को लेकर आज यह बैठक हुई और किस तरह से इस जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा जा सके इसकी रूपरेखा तैयार की गई उन्होंने कहा कि हर बुथ के लिए 10 लख रुपए उपलब्ध कराए गए हैं यहां पर विभिन्न बुथों के अध्यक्ष उपस्थित थे सबकी मौजूदगी में इस परियोजना के सफल कार्यान्वयन पर चर्चा हुई












