आमार पाड़ा आमार समाधान को लेकर बोरो चेयरमैन शिवानंद बावरी ने दी अहम जानकारी
1 min read
:आसनसोल नगर निगमके सात नंबर बोरो चेयरमैन शिवानंद बावरी के नेतृत्व में आज उनके कार्यालय में एक बैठक हुई इस बैठक के बारे में पत्रकारों की जानकारी देते हुए शिवानंद बावरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शहीद दिवस पर कोलकाता से एक नई परियोजना की घोषणा की थी उसका नाम है आमार पाड़ा आमार समाधान। आगामी 2 अगस्त से इसकी शुरुआत होगी सात नंबर बोरो क्षेत्र में 56 नंबर वार्ड में पार्षद श्रावणी विश्वास के वार्ड से इसकी शुरुआत होगी शिवानंद बावरी ने कहा कि हर वार्ड में तीन बुथ को मिलाकर एक कैंप लगाया जाएगा हर बुथ के लिए 10 लाख रुपए उपलब्ध कराए गए हैं। लगभग 55 इस तरह के कैंप लगाए जाएंगे उन्होंने कहा कि बुथ स्तर पर जो भी समस्याएं हैं उनका इन शिविरों के जरिए निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रशासन को बिल्कुल लोगों की पहुंच के अंदर लाना चाहती हैं और इसी सोच को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह कार्य किया है शिवानंद तिवारी ने बताया कि इसके साथ ही द्वारे सरकार के कैंप भी चलते रहेंगे जिसमें स्वास्थ्य साथी लक्ष्मी भंडार बुजुर्ग और विधवा पेंशन के कार्य किए जाएंगे उन्होंने सभी से इन शिविरों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का अनुरोध किया












