मेयर विधान उपाध्याय ने आसनसोल नगर निगम में किया बांग्ला सहायता केंद्र का उद्घाटन
1 min read
:आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने आज आसनसोल नगर निगम में बांग्ला सहायता केंद्र का उद्घाटन किया इसके साथ ही स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए एक अलग कमरे का भी उद्घाटन किया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज बांग्ला सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया यहां से लोगों को काफी सारी सुविधाएं मिलेंगी राज्य सरकार के विभिन्न परियोजनाओं का लाभ उनको बांग्ला सहायता केंद्र से मिलेगा इसके अलावा उनकी और भी कई समस्याओं का निराकरण बांग्ला सहायता केंद्र के इस नए कार्यालय से होगा इसके अलावा जो महिलाएं अपने छोटे बच्चों को साथ में लेकर आतीं हैं उनके लिए स्तनपान कराने के लिए एक अलग से कमरे का भी आज उद्घाटन हुआ उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि जो महिलाएं अभी भी अपने बच्चों को स्तनपान करा रही है जब वह नगर निगम में अपने छोटे बच्चों को लेकर आतीं हैं तो उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ऐसी महिलाओं की परेशानी को ध्यान में रखते हुए इस कमरे को बनाया गया है जहां पर महिलाएं अपने छोटे बच्चों को स्तनपान करा सकती है












