मवेशी ले जा रहे हैं लोगों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने की प्रेस मीट
1 min read
:दुर्गापुर के गैमन ब्रिज के पास मवेशी ले जा रहे एक गाड़ी को रोक कर जो लोग मवेशियों को ले जा रहे थे उनके साथ मारपीट करने उनके पैसे छीनने तथा उन्हें रस्सी से बांधकर सड़क पर घूमाने का आरोप लग रहा है। यह आरोप दुर्गापुर क्षेत्र के स्थानीय भाजपा युवा नेता पारिजात गांगुली और उनके साथियों पर लग रहा है। इसे लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने एक प्रेस मीट की उन्होंने कहा कि दुर्गापुर के गैमन ब्रिज के पास कुछ लोग एक गाड़ी में मवेशियों को लेकर जा रहे थे पारिजात गांगुली दीपक दास और उनके कुछ साथियों के खिलाफ इस गाड़ी को रोकने और जो लोग गाड़ी लेकर जा रहे थे उनके साथ मारपीट करने उनसे पैसों की छीनतई करने तथा मवेशियों को छीन लेने का आरोप लगा था। जैसे ही पुलिस को इस बात की खबर मिली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद से पुलिस द्वारा इस घटना को अंजाम देने वालों की तलाश शुरू की गई और दीपक दास तथा अनीश भट्टाचार्य नामक दो व्यक्तियों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। पारिजात गांगुली की तलाश की जा रही है उन्होंने कहा कि इस घटना में जितने भी लोग संलिप्त थे उन सब को गिरफ्तार किया जाएगा। सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कोई कानून अपने हाथ में ले यह पुलिस नहीं होने देगी अगर कोई शिकायत है तो पुलिस के पास शिकायत दर्ज करनी होगी पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी जब पुलिस आयुक्त से पूछा गया कि जो लोग मवेशी लेकर जा रहे थे उनके खिलाफ यह आरोप है कि उनके पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे इस पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि ऐसा नहीं है उनके पास जरूरी दस्तावेज थे जो लोग इन मवेशियों को लेकर जा रहे थे वह दुर्गापुर के एनटीएस थाना अंतर्गत जमुआ गांव के रहने वाले हैं और वह अपने कृषि कार्य के लिए मवेशियों को लेकर जा रहे थे सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि पारिजात गांगुली की तलाश की जा रही है उनके घर पर भी दबिश डाली गई थी लेकिन वह घर पर नहीं मिले। उम्मीद है की बहुत जल्द पारिजात गांगुली को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन जब पत्रकारों ने पारिजात गांगुली से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने मवेशियों को ले जा रही गाड़ी को रोका था और भविष्य में भी रोकेंगे पारिजात गांगुली ने कहा कि जो लोग मवेशियों को ले जा रहे थे उनके पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे इसलिए उनको रोका गया था हालांकि जब उनसे पूछा गया कि उन पर आरोप है कि उन्होंने उन लोगों से पैसे भी छीने हैं तो इसका पारिजात गांगुली ने खंडन किया और कहा कि यह सरासर बेबुनियाद आरोप है। वहीं उनके खिलाफ दर्ज हुए मामले को लेकर पारिजात गांगुली ने कहा कि उनके खिलाफ एक नहीं हजार मामले दर्ज हो लेकिन वह किसी भी कीमत पर मवेशी की तस्करी रोक कर रहेंगे उन्होंने टीएमसी नेताओं पर आरोप लगाया की कोयला बालू के साथ-साथ मवेशी तस्करी करके भी वह पैसे कमाते हैं इसलिए टीएमसी नेताओं के इशारों पर उनके खिलाफ यह मामले दर्ज किये गए हैं। दूसरी तरफ जब हमने शेख आमिर हुसैन से बात की तो उन्होंने कहा कि वह जमुआ गांव के रहने वाले हैं जब यह घटना घटी तब वह अपने गांव में थे उनके पास फोन आया कि दुर्गापुर के गैमन ब्रिज के पास मवेशी लेकर आ रही उनकी गाड़ी को पारिजात गांगुली और कुछ अन्य लड़कों ने रोक दिया है यह सभी भाजपा के स्थानीय स्तर के नेता है और उनके साथ मारपीट की जा रही है उनके पैसे छीन लिए गए हैं शेख आमिर हुसैन ने कहा कि पारिजात गांगुली ने इससे पहले भी इस तरह की हरकत की है उन्होंने कहा कि घटना की सूचना उन्होंने अपने एनटीएस थाने को दी लेकिन वहां से उन्हें बताया गया कि यह मामला कोक ओवन थाने का है तब शेखर आमिर हुसैन ने एनटीएस थाने के अधिकारी से कोक ओवन थाने के अधिकारियों को बताने का आग्रह किया शेख आमिर हुसैन ने कहा कि इस मामले को लेकर वह उन सब के खिलाफ लिखित शिकायत करेंगे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है वही पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि कुछ किसान अपने कृषि कार्य के लिए मवेशी खरीद कर ले जा रहे थे कुछ अपनी जरूरत के लिए मवेशी बेचते हैं लेकिन भाजपा के कुछ स्थानीय नेता इस तरह की हरकतें कर रहे हैं जिससे कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उन्होंने इस मामले में शिकायत दर्ज की है इस मामले को लेकर पीड़ित लोगों की शिकायत है कि पुलिस से गुहार लगाने के बावजूद पुलिस ने सक्रिय होने में देर लगाई। इस बारे में जब हमने नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती से पुछा कि पीड़ित लोगों का कहना है कि पुलिस में सक्रियता दिखाने में देर की तो इस पर पांडवेश्वर की विधायक ने कोई जवाब नहीं दिया












