बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुई आमार पाड़ा आमार समाधान परियोजना
1 min read
:मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर घोषणा की गई थी कि अगस्त महीने से पूरे राज्य में आमार पड़ा आमार समाधान नाम से परियोजना शुरू की जाएगी। इस क्रम में आज बाराबनी विधानसभा मैं भी इस परियोजना की शुरुआत की गई इस बारे में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लोगों की सहूलियत के लिए इस तरह की परियोजनाएं शुरू की जाती है जिससे प्रशासन को लोगों के दरवाजे तक लाया जा सके उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से लोगों को काफी मदद मिलेगी हालांकि जब उनसे पूछा गया कि चुनाव से पहले इस तरह की परियोजना शुरू की जाती है इस पर विधान उपाध्याय ने कहा कि इनका चुनाव से कोई संबंध नहीं है और टीएमसी ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे साल लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहती है












