shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल में नकली नोटों की तस्करी के प्रयास में एक व्यक्ति गिरफ्तार

1 min read

:राज्य पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ की तत्परता से आज आसनसोल के जुबली मोड़ इलाके में स्थित एसबीएसटीसी बस डिपो से नकली नोट की तस्करी करने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार मालदा से एसबीएसटीसी की एक बस आज सुबह जुबली मोड़ स्थित एसबीएसटीसी बस स्टैंड पहुंची बस में आम की एक पेटी में छुपा कर तकरीबन दो लाख रुपए के नकली नोटों की तस्करी का प्रयास किया जा रहा था लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की एक टीम पहले से ही बस में मौजूद थी जैसे ही उस व्यक्ति ने आम की पेटी को उठाया एसटीएफ की टीम के अधिकारियों ने उसे धर दबोचा बताया जा रहा है कि नकली नोट मालदा के कालियाचक से लाए जा रहे थे राज्य पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स को पहले ही इस बात की भनक लग गई थी और उनके अधिकारी यात्री बनकर मालदा से इस बस में सवार होकर आसनसोल आए और आज सुबह जब बस मालदा से आसनसोल पहुंची और आसनसोल में जुबली एसबीएसटीसी बस डिपो से एक व्यक्ति इन नोटों की तस्करी की कोशिश कर रहा था तब एसटीएफ की टीम ने उसे पकड़ लिया। एसटीएफ के अधिकारियों ने जब आम की पेटी की तलाशी ली तो उसमें से ₹200000 के नकली नोट बरामद हुए जिसमें से ज्यादातर ₹500 के नोट थे आरोपी व्यक्ति को आसनसोल उत्तर थाने के हवाले कर दिया गया समझा जा रहा है कि यह नकली नोट बांग्लादेश की सीमा से मालदा के रास्ते देश के विभिन्न इलाकों में भेजने की मंशा थी अब पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि इस गोरख धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page