मेयर के चेंबर में हुई जरूरी बैठक अमृत दो परियोजना अगले साल मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य
1 min read
:आसनसोल नगर निगम में मेयर के चेंबर में आज एक जरूरी बैठक हुई इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के विभिन्न एमएमआईसी बोरो चेयरमैन नगर निगम के अन्य विभागों के अधिकारी पार्षद आदि उपस्थित थे यहां पर विभिन्न परियोजनाओं को लेकर चर्चा हुई इस बारे में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि पीने के पानी को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई यह फैसला लिया गया है कि 2025 के दिसंबर महीने तक अमृत दो परियोजना के 80% कमी को पूरा कर लेना होगा और 2026 की पहली मार्च से पहले अमृत दो परियोजना का काम पूरा कर लेना होगा कि कुछ मामलों में टेंडर नहीं हुआ है और अगर टेंडर हुआ भी है तो कुछ मामलों में वर्क आर्डर नहीं मिला है इसलिए आज सभी ठेकेदारों के साथ बैठक की गई और उनको यह हिदायत दी गई कि काम में और गति लाएं और 2026 की पहली मार्च से पहले इस परियोजना का काम पूरी तरह से समाप्त हो जाना चाहिए विधान उपाध्याय ने कहा कि फिलहाल जमुरिया के उन इलाकों में पानी की थोड़ी कमी है जहां पर पीएचई द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है वहीं कुल्टी महिशिला के कुछ इलाके तथा आसनसोल उत्तर विधानसभा अंतर्गत कल्याणपुर सैटलाइट टाउनशिप के कुछ क्षेत्रों में पानी की अभी भी कमी है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अमृत दो परियोजना पूरा होते यह समस्या दूर हो जाएगी। वहीं इस बारे में एमएमआईसी दिव्येंदु भगत ने कहा कि आज एक जरूरी बैठक हुई जहां पर सभी एमएमआईसी उपस्थित थे उन्होंने कहा कि आज की बैठक में बारिश के मौसम में नालों की साफ सफाई को लेकर चर्चा हुई खासकर हाई ड्रेन को मशीन के सहारे साफ करने पर विचार किया गया और यह फैसला लिया गया उन्होंने डेंगू के प्रकोप को रोकने की भी बात कही इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अनुरोध किया कि वह नगर निगम का सहयोग करें और घर की गंदगी नालों में ना फेकें क्योंकि इससे नालियां जाम हो जाती हैं।












