डेंगू की रोकथाम के लिए आसनसोल नगर निगम द्वारा दी गई गप्पी मछली
1 min read
:बारिश का मौसम आते ही डेंगू का डर सताने लगता है ऐसे में आसनसोल नगर निगम की तरफ से डेंगू से लड़ने के लिए विभिन्न उपाय किए जाते हैं इन्हीं में से एक है तालाबों और जलाशयों में एक विशेष प्रकार की मछली छोड़ना इसे गप्पी मछली कहते हैं यह मछली डेंगू मच्छरों के लार्वा को खा जाती है जिससे डेंगू मच्छर पनप नहीं पाते आज आसनसोल नगर निगम में चार नंबर बोरो के लिए 20000 गप्पी मछली दिए गए जो इस क्षेत्र के विभिन्न वार्ड के तालाबों में छोड़े जाएंगे जिससे कि डेंगू के प्रकोप को समाप्त किया जा सके इस बारे में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए राज्य सरकार की तरफ से 2 लाख गप्पी मछलियां दिए गए हैं यह पहले चरण में दी गई हैं इसके जरिए आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के प्रकोप को रोका जाएगा वही चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि डेंगू को रोकने के लिए हर साल आसनसोल नगर निगम की तरफ से गप्पी मछलियों को नगर निगम से दिया जाता है आज चार नंबर बोरो क्षेत्र में जितने भी वार्ड हैं उनके लिए 20000 गप्पी मछलियां प्रदान की गई उन्होंने कहा कि इस तरह से डेंगू को पनपने से रोका जा सकता है। दूसरे तरफ जब हमने इस बारे में डिप्टी मेयर वसीम उल हक से बात की तो उन्होंने भी कहा कि गप्पी मछलियों का आज वितरण किया गया इससे डेंगू को रोकने में सुविधा होगी डिप्टी मेयर ने कहा कि आसनसोल नगर निगम तो अपनी तरफ से डेंगू को रोकने का प्रयास कर ही रहा है लेकिन आम जनता को भी नगर निगम के साथ सहयोग करने की आवश्यकता है वह अपने घरों में सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी पानी जम नहीं रहा हो क्योंकि जमे हुए पानी में ही डेंगू के मच्छर पैदा होते हैं इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब आसनसोल नगर निगम के सेनिटेशन विभाग के कर्मचारी या निर्मल साथी निर्मल बंधु परियोजना के कर्मचारी डेंगू के निरीक्षण के लिए घरों में जाते हैं तो उनके साथ सहयोग करें ताकि वह असली तस्वीर नगर निगम तक पहुंच सकें












