44 नंबर वार्ड में हुआ पार्षद कार्यालय का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल के धर्मशाला रोड में 44 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद और आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने आज एक पार्षद कार्यालय का उद्घाटन किया इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि वह 44 नंबर वार्ड के पार्षद है इस वार्ड के लोगों से सीधा जनसंपर्क बनाने के लिए एक स्थाई दफ्तर की जरूरत थी जहां लोग रोजाना एक तय समय पर आकर उनसे मिल सके और अपनी परेशानियों को उन तक पहुंचा सके यही वजह है कि इस दफ्तर को बनाया गया यहां रोजाना शाम को 7:00 से 8:30 बजे तक बैठेंगे और दिन में जब उनका कोई आधिकारिक दायित्व नहीं रहेगा उस दिन सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक इस दफ्तर में रहेंगे । वही शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी की तरफ से प्रत्याशी बनाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा एक वरिष्ठ और बलिष्ठ नेता हैं जिनको सांसद होने का अनुभव भी है उन्होंने इससे पहले सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है अमरनाथ चटर्जी ने आशा जताई कि ऐसे नेता के आसनसोल का सांसद बनने से लोकसभा में आसनसोल की समस्याओं को लेकर और बेहतर ढंग से चर्चा की जा सकेगी । आज पार्षद कार्यालय के उद्घाटन के समय राकेश केडिया विमल जालान मुकेश शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थे।












