कद्दावर भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने आसनसोल में लोकसभा चुनाव से पहले की सांगठनिक बैठक:
1 min read
आसनसोल लोकसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा होते ही बड़े नेताओं का आसनसोल आना शुरु हो गया है। इसी क्रम में आज
बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आज आसनसोल के जिला पार्टी कार्यालय में पश्चिम बर्धमान जिला भाजपा नेताओं के साथ बैठक की । अर्जुन सिंह ने केंद्रीय सुरक्षाबलों की निगरानी में आसनसोल लोकसभा उपचुनाव करवाने की बात कही । उन्होंने दावा किया कि अगर लोगों को उनके सही मताधिकार प्रयोग करने का अधिकार मिले तो यहां भाजपा को जीतने से कोई नहीं रोक सकता । अर्जुन सिंह ने कहा कि जिस तरह से गुंडागर्दी और पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर भाजपा समर्थकों को प्रताड़ित किया जा रहा है उससे पश्चिम बंगाल में वाम फ्रंट शासनकाल की याद आ रही है जब टीएमसी खुद वाम फ्रंट पर इस तरह के आरोप लगाया करती थी । अर्जुन सिंह ने राज्य पुलिस को टीएमसी पार्टी का गुलाम बताया । अर्जुन सिंह ने टीएमसी द्वारा शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी बनाए जाने पर कहा कि यह बड़े हैरानी की बात है कि पूरे आसनसोल में टीएमसी को ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला जिसे प्रत्याशी बनाया जा सके उसे बिहार से एक ऐसे व्यक्ति को लाना पड़ा जिसे भाजपा पहले ही परास्त कर चुकी है । अर्जुन सिंह ने कहा कि टीएमसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है वहां सारे फैसले एक ही व्यक्ति लेता है लेकिन भाजपा एक सांगठनिक दल है ऐसे में प्रत्याशी के चुनाव के लिए पार्टी के संविधान के मुताबिक बैठक की जाएगी और उसके बाद ही अंतिम फैसला सामने आएगा । उन्होंने आशा जताई कि आज रात या कल सवेरे तक यह फैसला आ सकता है वहीं उन्होंने कहा कि कभी ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह बाहरी लगते हैं लेकिन बिहार निवासी शत्रुघ्न सिन्हा उनको आसनसोल के लिए बाहरी नहीं लगते












