पश्चिमबंगाल के बेरोजगार युवाओं ने लगाई मुख्य्मंत्री में बैनर्जी से गुहार:
1 min read
पश्चिम बंगाल जुबश्री एंप्लॉयमेंट बैंक कर्म प्रार्थी समिति की तरफ से आज दिव्येंदु बनर्जी और अनिमेष राय ने वीडियो वार्ता के माध्यम से आने वाले 23 मार्च को कोलकाता में होने वाले एक विक्षोभ सभा के बारे में जानकारी दी इनका कहना है कि पिछले लगभग 8 सालों से उनको राज्य सरकार की तरफ से स्थाई रोजगार का आश्वासन दिया जा रहा है इसके लिए एक जुबोसरी एंप्लॉयमेंट बैंक का भी गठन किया गया है लेकिन आज तक उनको कोई नौकरी नहीं मिली उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से गुहार लगाई की चुंकि उनकी सरकारी नौकरी की उम्र गुजरती जा रही है इसलिए जल्द से जल्द इस एंप्लॉयमेंट बैंक में रजिस्टर्ड व्यक्तियों को नौकरी दी जाए । इनका कहना है कि राज्य की मुख्य्मंत्री ममता बनर्जी ने 2013 में जुबश्री परियोजना की शुरूआत की थी। इसका मकसद इस एमप्लायोमेंट बैंक में पंजीकृत व्यक्तियों को नौकरी देना था। लेकिन 8 साल बीत जाने के बाद भी इनको अबतक कोई नौकरी नहीं मिली है। इनका कहना है कि उन्होने कोलकाता से लेकर आसनसोल में मंत्री मलय घटक के घर और दफ़्तर में गुहार लगाई लेकीन सिवा आश्वासन के और कुछ नही मिला। इनका कहना है कि अपनी मांगों के समर्थन में 23 मार्च को कोलकता में राज्य दफ़्तर के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। दिव्येंदु बैनर्जी और अनिमेष रॉय दोनो ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से गुहार लगाई कि वह इनकी तकलीफों को समझें और इनके लिए रोजगार का इंतजाम करें












