श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया ने की पार्षद अशोक रूद्र को टीएमसी से निष्कासित करने की मांग
1 min read
आसनसोल : कल सेल आई एसपीके सेफ्टी डिपार्टमेंट के एक बैठक में पार्षद अशोक रुद्रा एक और पार्षद गुरमीत सिंह के साथ पहुंचे थे और उन्होंने अन्य राज्यों से आए सेल आईएसपी के कर्मचारियों को धमकाया था इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें देखा जा रहा था कि अशोक रूद्र अन्य राज्यों से आए सेल आईएसपी के कर्मचारियों को धमका रहे हैं इसे लेकर आज हमने टीएमसी के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया से बात के तो उन्होंने अशोक रुद्र के इस कार्रवाई का विरोध किया और कहा कि सेल आईएसपी के निर्माण में सभी जातियों के लोगों का योगदान रहा है चाहे वह बंगाली हो या गैर बंगाली चाहे वह पश्चिम बंगाल के रहने वाला हो या नहीं सभी ने इस कारखाने के निर्माण में अपना योगदान दिया है और आज जबकि इस कारखाने का आधुनिकीकरण किया जा रहा है ऐसे में अन्य राज्यों से कर्मचारियों को धमकाना उचित नहीं है उन्होंने अशोक रूद्र द्वारा किए गए इस कार्रवाई की निंदा की और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से मांगकी कि वह अशोक रूद्र को पार्टी से निष्कासित कर दें उन्होंने कहा कि क्षेत्र में श्रमिकों के हितों को देखने के लिए श्रमिक नेता अभिजीत घटक मलय घटक है अशोक रूद्र को इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है वह पार्षद है और अपने वार्ड का विकास देखें !












