shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सतईसा मोड़ पर लूट के कुछ घंटे में चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

1 min read

:आसनसोल के सतईसा मोड़ पर कल दोपहर में दिनदहाड़े दो लोगों से बंदूक की नोक पर 11 लाख रुपए से कुछ ज्यादा की रकम छिनतई की गई थी इसकी वजह से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था दो व्यक्ति आसनसोल बर्नपुर से नियामतपुर के एक चावल व्यवसायी राकेश जुलानिया के व्यापार के पैसे लेकर नियामतपुर लौट रहे थे यह दोनों व्यक्ति राकेश जुलानिया के कर्मचारी थे दोनों कर्मचारियों ने बताया था कि दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर उनसे इस डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के तुरंत बाद आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट द्वारा तत्परता के साथ जांच शुरू की गई और आज आसनसोल के डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस ध्रुव दास के नेतृत्व में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया और इस मामले में हुई चार गिरफ्तारियां के बारे में जानकारी दी गई डीसी सेंट्रल कार्यालय में आयोजित इस संवाददाता सम्मेलन में डीसी सेंट्रल ध्रुव दास के अलावा एसीपी विश्वजीत नसकर आसनसोल उत्तर थाना प्रभारी अमित हालदार आसनसोल साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू भी मौजूद थे। इस मौके पर डीसी सेंट्रल ने जानकारी दी कि कल जैसे ही इस बात की रिपोर्ट हुई पुलिस द्वारा तुरंत जांच शुरू की गई और इस मामले में चार व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया इन चारों गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम है राहुल बरनवाल उर्फ सनी सिंह अभिषेक प्रसाद सरवन मंडल और दीपांकर विश्वास इनमें से राहुल बरनवाल सरवन मंडल दीपांकर विश्वास का घर नियामतपुर में है। जबकि अभिषेक प्रसाद का घर जमुरिया में है।

0-0x0-0-0#

राहुल बरनवाल और अभिषेक प्रसाद को ककरसोल से गिरफ्तार किया गया था उनके पास से वह 7 एम एम बंदूक भी बरामद की गई जो लूट के लिए इस्तेमाल की गई थी और उस मोटरसाइकिल को भी इनके पास से जप्त किया गया जिसका लूट में इस्तेमाल किया गया था उनकी निशान देही पर दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया और लूट के 11 लाख रुपए में से 2 लाख रुपए बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि अभिषेक प्रसाद के खिलाफ जमुड़िया में हत्या का मामला दर्ज है इसके अलावा और किसके खिलाफ क्या मामला दर्ज है इस बात का पता लगाया जा रहा है और इसकी जानकारी हासिल की जा रही है उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन के लिए यह निश्चित रूप से एक बहुत बड़ी कामयाबी है की घटना के बाद 24 घंटे बीतने से पहले ही पुलिस प्रशासन की तत्परता से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका। पुलिस आज उन्हें अदालत में पेश करेगी और उनसे बाकी की पूछताछ की जाएगी ताकि बाकी के पैसे की बरामदगी हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page