चावल व्यापारी के कर्मचारियों से दिनदहाड़े बंदूक के नोक पर लाखों रुपए लुटे जाने से हड़कंप
1 min read
:एक तरफ जहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से इस क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जाने के दावे किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आज आसनसोल साउथ पीपी अंतर्गत सतईशा मोड पर दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर 11 लाख से ज्यादा नगद के छीनतई की गई। इस बारे में नियामतपुर मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सेक्रेटरी सचिन बालोदिया ने बताया कि राकेश जुलानिया नामक एक चावल व्यापारी के कर्मचारी आसनसोल बर्नपुर से व्यापार का पैसा लेकर लौट रहे थे उन लोगों का कहना है कि सतईशा मोड पर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और उन्होंने बंदूक की नोक पर उनसे उनके पास जो पैसे थे वह छीन लिए उनके पास 11 लाख से कुछ ज्यादा रुपए थे जो एक बैग में थे उन दोनों अपराधियों ने बंदूक की नोक पर वह बैग छीन लिया और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए सचिन बालोदिया ने कहा एक दिन दहाड़े इस तरह की घटना घटी है जो बेहद चिंताजनक है इससे व्यापारी वर्ग में असुरक्षा के भावना फैल जाएगी। जिन लोगों से पैसे छीन गए उनका कहना है कि अपराधियों ने एक राउंड गोली भी चलाई सचिन बालोदिया ने कहा कि इस मामले में आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट को जानकारी दी गई है लेकिन इस तरह से अगर जिंदा हर चोरी की घटना होती है तो यह व्यापारियों के लिए बहुत चिंता का विषय है उन्होंने प्रशासन से मांग की की जिन्होंने भी इस घटना को अंजाम दिया है उनको जल्द से जल्द पकड़ा जाए और चोरी गई रकम को बरामद किया जाए वहीं जिस व्यक्ति से यह रुपए छीने गए जब हमने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि वह आसनसोल और बर्नपुर से व्यापार के पैसे लेकर जा रहे थे जब सतईसा मोड़ पर दो व्यक्ति एक लाल रंग की मोटरसाइकिल पर आए और बंदूक की नोक पर उनसे पैसे छीन लिए उन्होंने बताया कि अपराधियों ने बंदूक से एक आवाज भी की और धमकी दी कि अगर वह पैसे नहीं देते तो अंजाम अच्छा नहीं होगा












