चक्रवर्ती मोड़ में हुआ श्री राम इंटरप्राइजेज नामक नए हार्डवेयर दुकान का उद्घाटन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के मोहिशीला कॉलोनी इलाके के चक्रवर्ती मोड़ इलाके में आज श्री राम इंटरप्राइजेज नाम से एक हार्डवेयर दुकान का उद्घाटन किया गया।

दुकान के मालिक अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि यूं तो आसनसोल में हार्डवेयर दुकानों की कोई कमी नहीं है लेकिन उनकी दुकान में उच्च स्तरीय गुणवत्ता संपन्न सामग्रियों को रखा गया है और उनकी कीमतों को आम आदमी के बजट के अंदर रखने का प्रयास किया गया है ताकि एक घर में इस्तेमाल होने वाले हार्डवेयर सामग्रियों को लोग उनकी दुकान से ले सकें उनकी दुकान में बाथ फिटिंग्स पाइप फिटिंग्स पेंट्स के अलावा हार्डवेयर की तमाम वह चीजें उपलब्ध है जो रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों की जरूरत होती है अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्गा पूजा से पहले वह एक विशेष ऐप लॉन्च करेंगे जिसके जरिए किसी व्यक्ति को हार्डवेयर के विभाग में अगर किसी चीज या किसी मिस्त्री की जरूरत होगी तो घर बैठे वह चीज या मिस्त्री उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा उन्होंने कहा कि आजकल की दुनिया में लोगों के पास इतना समय नहीं होता कि वह खुद जाएं और घर के लिए मिस्त्री ढूंढे या प्लंबर ढूंढे ऐसे में अगर उन्हें तकनीक का सहारा मिलता है और घर बैठे उन्हें मिस्त्री या हार्डवेयर के विभाग में जो चीज उनको चाहिए उपलब्ध हो जाए तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है आज श्री राम इंटरप्राइजेज नामक इस दुकान का उद्घाटन किया गया इस मौके पर एमएमआईसी मानस दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे उन्होंने अश्विनी कुमार मिश्रा के परिवार के लोगों के साथ मिलकर दुकान का उद्घाटन किया












