shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कालाझरिया में पीएचई पाइपलाइन टूट कर गिरने के खिलाफ भाजपा ने सौंपा जिला शासक को ज्ञापन

1 min read

:कल कालाझरिया में पानी की पाइपलाइन टूट कर गिर गई थी जिससे कि एक बड़े इलाके में जहां पीएचई द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है वहां पानी की आपूर्ति में बड़ा आने की आशंका है। शुक्रवार को इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जिला शासक दफ्तर में ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य के नेतृत्व में भाजपा नेता और कार्यकर्ता रैली की शक्ल में जिला शासक कार्यालय पहुंचे इस दौरान उन्होंने टीएमसी और प्रशासन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। जिला शासक दफ्तर के सामने एक विरोध सभा का आयोजन किया गया जहां अपना वक्तव्य रखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में एक ऐसी सरकार चल रही है जो पूरी तरह से निकम्मी है उन्होंने कहा कि प्रशासन का लोगों को सही नागरिक सुविधा देने के प्रति कोई ध्यान नहीं है टीएमसी के नेता भी सिर्फ पैसा बनाने के फिक्र में लगे रहते हैं यही वजह है कि कल पीएचई का पाइपलाइन टूट कर गिर गया क्योंकि उसका रखरखाव नहीं किया जाता था। रखरखाव के लिए ठेकेदार को जो पैसा दिया जाना था वह पैसा ठेकेदार तक पहुंचता ही नहीं था और टीएमसी नेताओं की जेबों तक पहुंच जाता था इसलिए आज भाजपा की तरफ से यह कार्यक्रम किया जा रहा है उन्होंने पुलिस पर भी करारा प्रहार करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के एक लोकतांत्रिक कार्यक्रम के दौरान बड़ी तादाद में पुलिस अधिकारी और कर्मी उपस्थित हैं यह पुलिस अधिकारी तब कहां जाते हैं जब अणुव्रत मंडल जैसा एक टीएमसी नेता पुलिस अधिकारी के घर की महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करता है तब पुलिस की यह बहादुरी कहां चली जाती है। कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा की 6 महीने और प्रदेश की जनता को इस निकम्मी सरकार को बर्दाश्त करना होगा क्योंकि जो हालात बन रहे हैं उससे साफ जाहिर हो चुका है कि आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता टीएमसी को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। वही पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि कल पाइपलाइन टूटकर गिर गया जिससे इस क्षेत्र के बड़े हिस्से में पानी की आपूर्ति पर प्रतिकूल असर पड़ने के आशंका है उन्होंने साफ कहा कि आज वह जिला शासक दफ्तर को ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं और अगर दो दिनों के अंदर पानी की आपूर्ति स्वाभाविक नहीं हुई तो भाजपा बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी। वहीं उन्होंने अवैध बालू कारोबार पर भी रोक लगाने की मांग की उन्होंने कहा कि जब एक तरफ राज्य सरकार द्वारा बरसात के मौसम में बालु के उत्खनन पर रोक लगी हुई है ऐसे में बालू की इतनी गाड़ियां चल कैसे रही हैं इसका जवाब प्रशासन को देना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page