काली पहाड़ी में फिर हुआ सड़क हादसा दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की मौत
1 min read
:काली पहाड़ी मोड़ पर आज हुए एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दो युवक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे कि तभी तेज गति से आकर एक अन्य वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई घटना के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी पसर गई इनका कहना है कि अभी 2 दिन पहले ही डामरा का एक युवक काली पहाड़ी में ही हादसे का शिकार हुआ था और आज फिर दो युवकों की मौत हो गई उन्होंने इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था को और नियंत्रित करने की मांग की और कहा कि यहां पर चारों तरफ से गाड़ियां आती है लेकिन यहां पर कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है और ट्रैफिक व्यवस्था भी सही तरीके से नियंत्रित नहीं की जाती उन्होंने यहां पर स्पीड ब्रेकर और सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की समाचार लिखे जाने तक मरने वाले दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई












