shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल में लॉन्च हुआ इवेंट मैनेजमेंट फेडरेशन संस्था के सदस्यों ने की प्रेस कांफ्रेंस

1 min read

:पश्चिम बर्धमान जिला डेकोरेटर समन्वय समिति आसनसोल सबडिवीजन की तरफ से शुक्रवार को सेन रेले रोड इलाके में स्थित एक निजी होटल में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया इसके जरिए उन्होंने यह बताया कि आज से एक नई शाखा इवेंट मैनेजमेंट फेडरेशन को लांच किया जा रहा है इसके अध्यक्ष उत्पल राय चौधरी है जबकि चेयरमैन की जिम्मेदारी अशोक सुल्तानिया संभालेंगे वहीं। श्यामल सामंत अमित यादव और शंकर महतो सचिव पद संभालेंगे। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी तारक रजक और चंदन नोनिया की होगी। इस मौके पर अमित यादव ने कहा कि आज इस संगठन को लांच किया गया इसका मकसद वेडिंग इंडस्ट्री को एक नया आयाम देना है उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि विदेश में शादी ना करवा कर भारत में शादी का आयोजन किया जाए ताकि यहां पर रोजगार के अवसर पैदा हो। सके इसी सोच को ध्यान में रखते हुए इस नए संगठन को आज से लांच किया गया है अमित यादव ने बताया कि ज्यादातर डेकोरेटर मेहनत से और ईमानदारी से काम करते हैं लेकिन कुछ डेकोरेटर्स लोगों को झूठे आश्वासन देते हैं या ऐसे कुछ वादे करते हैं जो वह पूरे नहीं करते जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है क्योंकि शादी यानी सिर्फ कुछ लाख पैसों का खर्च नहीं है शादी किसी के जीवन भर का सपना होता है जिसे वह मूर्त रूप देना चाहते हैं ऐसे में अगर उन्हें जो आश्वासन मिलता है वह पूरा ना किया जाए तो यह उनके साथ एक तरह की नाइंसाफी होगी जो सही नहीं है इसलिए इस नए संगठन को आज से लांच किया गया इससे जुड़े सभी सदस्यों के पास परिचय पत्र रहेगा और यहां पर किसी तरह की धोखेबाजी की कोई जगह नहीं रहेगी इसके अलावा कई बार डेकोरेटर व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है ऐसे में अगर वह एक संगठन के अंतर्गत आ जाएं तो वह विभिन्न समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं और उनका सामना कर सकते हैं अमित यादव ने कहा कि आज इवेंट मैनेजमेंट एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री बन चुकी है इसमें अनगिनत अवसर है जिनका फायदा उठाने की जरूरत है यह नया संगठन डेकोरेटर व्यापार से जुड़े व्यवसाईयों को और लोगों को भी एक नई दिशा प्रदान करेगी वहीं उन्होंने कहा कि आज लोग विदेश में जाकर अपने प्रिय जनों की शादियां कराते हैं लेकिन इवेंट मैनेजमेंट फेडरेशन चाहता है कि लोग विदेश जाने के बजाय बंगाल आएं आसनसोल आएं यहां पर अपने प्रिय जनों की शादियां कराएं और एक सुखद अनुभव के साथ वापस जाएं जिससे कि वह बोल सके की बंगाल में अपने बेटे या बेटी की शादी कराने का जो अनुभव उन्हें मिला वह जिंदगी भर भूल नहीं सकते। अमित यादव का कहना था कि वह चाहते हैं कि इवेंट मैनेजमेंट को लेकर यहां एक रोजगार का ऐसा अवसर तैयार हो जिससे कि यहां पर काम करने वाले लोगों को बाहर न जाना पड़े चाहे वह कलाकार हो या शादी ब्याह के अन्य आयोजनों से जुड़े अन्य लोग सबको एक जगह पर ही काम मिलेगा और उन्हें यहां पर जो आय मिलेगी वह बाहर की तुलना में कम नहीं होगी इसलिए उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े कलाकारों को संस्था से जुड़ने का आवाहन किया वही संगठन के अध्यक्ष उत्पल राय चौधरी ने कहा की वैसे तो पश्चिम बर्दवान जिला डेकोरेटर समन्वय समिति आसनसोल सबडिवीजन लंबे समय से डेकोरेटर व्यापार से जुड़े लोगों की परेशानियों को दूर करता आया है लेकिन इस नए संगठन की जरूरत इसलिए महसूस हुई क्योंकि पिछले कुछ समय से कुछ इक्का-दुक्का ऐसे डेकोरेटर के बारे में जानकारी मिली है जो लोगों से जो वादे करते थे उन्हें पूरा नहीं करते थे जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था ऐसे में डेकोरेटर व्यापार से जुड़े लोगों की बदनामी होती थी। इसलिए इस नए संगठन की आवश्यकता महसूस हुई जिससे कि डेकोरेटर व्यापार से जुड़े लोगों को भी सहूलियत होगी और आम जनता को भी बेवकूफ नहीं बनाया जा सकेगा उन्होंने कहा कि इस नए संगठन के अंतर्गत इवेंट मैनेजमेंट के लिए जो भी विभाग आवश्यक होंगे सब उपलब्ध होंगे और इसीलिए उन्हें पूरी उम्मीद है कि आसनसोल सबडिवीजन की जनता इस नए संगठन को पसंद करेगी उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े हर एक विभाग के लोगों को नए संगठन से जुड़ने का आह्वान किया और कहा कि इवेंट मैनेजमेंट फेडरेशन से जुड़े हर एक व्यक्ति को परिचय पत्र प्रदान किया जाएगा और यह ठीक उसी तरह पेशेवर अंदाज में काम करेगा जिस तरह से पश्चिम बर्दवान जिला डेकोरेटेर समन्वय समिति आसनसोल सबडिवीजन पिछले लंबे समय से काम करता आया है। वहीं चेयरमैन अशोक सुल्तानिया ने कहा की इवेंट मैनेजमेंट फेडरेशन का एकमात्र उद्देश्य है कि शादी हो या अन्य कोई इवेंट उसे लेकर जनता जो सपना देखती है उसे वह साकार करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page