6 दिनों से कक्षा 10 की एक छात्रा है लापता माता-पिता परेशान
1 min read
:पिछले 6 दिनों से रूप नारायणपुर के रहने वाले ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कर्मचारी जहांगीर खान की 15 वर्षीय बेटी सिफर परवीन अपने घर से गायब है उनके पिता जहांगीर खान ने बताया कि 6 दिन पहले उनकी बेटी अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए सवेरे 9 बज कर 42 मिनट पर निकले थे लेकिन जब दोपहर 2:00 बजे तक वापस नहीं आए तो उसकी तलाश शुरू की गई शुरुआती जांच में पता चला कि उनकी बेटी आसनसोल में है आसनसोल रेलवे स्टेशन आने पर जीआरपी के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि उनकी बेटी 7:16 पर स्टेशन की सीढ़ियों से उतरकर स्टेशन से निकल रही है। जहांगीर खान ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अपने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनुरोध किया कि उनकी बेटी को ढूंढने में उनकी मदद की जाए उन्होंने कहा कि उनकी बेटी कक्षा 10 की छात्रा है 15 साल उम्र है जहांगीर खान का कहना था कि बताया जा रहा है कि उनकी बेटी लखीसराय में है लेकिन जब अपने रिश्तेदारों के जरिए उन्होंने लखीसराय में ढुंढवाने की कोशिश की तो वह नहीं मिली जहांगीर खान का कहना था कि उनकी बेटी के मोबाइल से ही ₹300000 फिरौती की मांग की गई थी। उस लोकेशन को देखकर पता चला कि उनकी बेटी मधुपुर में है लेकिन मधुपुर जाने पर पता चला कि उनकी बेटी के मोबाइल का लोकेशन लखीसराय दिखा रहा है जहांगीर खान ने कैमरे के सामने रोते हुए अनुरोध किया कि किसी भी तरह उनकी बेटी का पता लगाया जाए












