कालाझरिया मैं पाइपलाइन टूटने के मुद्दे पर भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस टीएमसी और प्रशासन पर जमकर किया प्रहार
1 min read
:कल बर्नपुर में काला झरिया इलाके के पीएचई का पाइप लाइन टूट कर गिर गया था इससे एक बड़े इलाके में पीने के पानी की समस्या पैदा होने की आशंका जताई जा रही है आज इस विषय पर भाजपा की तरफ से आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां पर भाजपा के जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल और वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णेनदु मुखर्जी संवाददाताओं से मुखातिब हुए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि कल कालाझरिया में जो दुर्घटना घटी उसके लिए एकमात्र जिम्मेदार दामोदर नदी से अवैध और अवैज्ञानिक रूप से बालू निकालना है उन्होंने इसके लिए सत्ता पक्ष के नेताओं को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उनके प्रत्यक्ष मदद की वजह से ही ऐसा हो रहा है और कल की घटना उसी का नतीजा है उन्होंने कहा कि अब आम इंसान को टीएमसी नेताओं के इस लालच का भुगतान करना होगा उनको पीने के पानी के लिए भी तरसना होगा वही अग्निमित्रा पाल ने टीएमसी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आज टीएमसी और भ्रष्टाचार पर्यायवाची हो गए हैं उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आने वाले समय में लोग चोर के पर्यायवाची के रूप में तृणमूल कांग्रेस कहेंगे वही कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि पुलिस द्वारा अवैध रूप से बालू तस्करी के आरोप में कुछ ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार किया गया है यह बेहद हास्यास्पद है क्योंकि यह ट्रैक्टर चालक कुछ पैसों के लिए यह काम करते हैं ठीक वैसे ही जैसे कोयले के अवैध खदानों में कोयला निकालने गए लोग दब कर मर जाते हैं असल दोषी वह लोग नहीं है असल दोषी वह है जो इसे करवाते हैं वह नेता असल दोषी हैं जिनकी शह पर यह काला धंधा चल रहा है प्रशासन की हिम्मत नहीं है कि उनको गिरफ्तार करें हालांकि भाजपा नेता ने कहा कि कल इस मुद्दे पर जिला शासक दफ्तर में भाजपा की तरफ से अभियान चलाया जाएगा












