आईएनटीटीयूसी श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया ने आरपीएफ पर लगाया गंभीर आरोप कहा उनकी वजह से एक हाकर का पैर कटा
1 min read- आसनसोल
:टीएमसी के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया ने आसनसोल आरपीएफ पर आरोप लगाया की आसनसोल रेलवे स्टेशन में हाकरी करने वाले राहुल सिंह आरपीएफ जवानों के अत्याचार के कारण घायल हो गए हैं राजू अहलूवालिया ने कहा कि राहुल सिंह पिछले लंबे समय से ट्रेन में बिरयानी बेचने का काम करते हैं लेकिन आरपीएफ द्वारा उनको ट्रेन में हाकरी करने से रोकने के लिए दौड़ाया गया बचने की कोशिश में जब राहुल सिंह भाग रहे थे तो वह रेलवे लाइन पर गिर गए जिससे उनका पैर कट गया। राजू अहलूवालिया ने कहा कि इससे पहले भी आसनसोल आरपीएफ द्वारा होकरों पर अत्याचार किए गए थे लेकिन आज उसकी इंतहा हो गई और किसी तरह ट्रेन में बिरयानी बेचकर अपने परिवार का पेट पालने वाले राहुल सिंह का पैर कट गया।

उन्होंने साफ कहा कि अब आरपीएफ का अत्याचार बर्दाश्त के बाहर हो गया है और आईएनटीटीयुसी द्वारा इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा












