पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने रानीगंज में कांवड़ियों के लिए युवा उड़ान द्वारा लगाए गए विशेष कैंप में हुए शामिल
1 min read
रानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट
रानीगंज :सावन का महीना आते ही कांवड़िए देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए लंबी दूरी तय करते हैं रानीगंज के रानीसायेर मोड़ पर जोड़ा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए युवा उड़ान संस्था की तरफ से जल सत्र का आयोजन किया गया इन कैंपों में युवा उड़ान के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सेवाओं का आयोजन किया गया था

यहां पर उनके लिए पानी और अन्य सात्विक भोजन का प्रबंध किया गया था ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इन कैंपों का उद्घाटन करने के लिए आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी पहुंचे उन्होंने युवा उड़ान के दिनेश सोनी और उनकी पूरी टीम को बधाई दी जिन्होंने इतना अच्छा काम किया उन्होंने कहा कि सावन का पवित्र महीना है ऐसे में श्रद्धालु देवाधिदेव महादेव का अभिषेक करने के लिए मंदिर जाते हैं ऐसे में युवा उड़ान की तरफ से इन कैंपों का आयोजन किया गया है जिससे कि श्रद्धालुओं को थोड़ी सुविधा हो उन्होंने टीएमसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सावन के पवित्र महीने में वह कोलकाता में शहीद दिवस का आयोजन कर रहे हैं जहां जाने वाले टीएमसी कार्यकर्ताओं को सावन के महीने में अंडा खिलाया जाएगा जितेंद्र तिवारी ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन टीएमसी को भी इस तरह के पुनीत कार्यों में योगदान करना चाहिए वहीं युवा उड़ान प्रमुख दिनेश सोनी ने बताया कि उनके संगठन की तरफ से पिछले लगभग 7 वर्षों से श्रद्धालुओं के लिए कैंप का आयोजन किया जाता रहा है और पिछले 4 वर्षों से कैंपों में विशेष झांकियां का निर्माण किया जा रहा है इस साल सावन के महीने में जिस झूलन त्यौहार का आयोजन किया जाता है उसे देखते हुए यहां झूले लगाए गए हैं और हर पार्वती को झूला झुलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि युवा उड़ान के सदस्य पिछले 7 वर्षों से सावन के महीने में श्रद्धालुओं के लिए इस तरह के आयोजन करते रहे हैं












