shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कोलकाता में शहीद दिवस के लिए रानीगंज से पार्षद राजू सिंह के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ता रवाना

1 min read

रानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट

रानीगंज। :तृणमूल कांग्रेस की तरफ से हर साल 21 जुलाई को कोलकाता के धर्मतला में शहीद दिवस का आयोजन किया इस साल भी इसका आयोजन किया गया है इस साल 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी की तरफ से यह आखिरी शहीद दिवस है इस वजह से इस साल के शहीद दिवस का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि टीएमसी का हर कार्यकर्ता कोलकाता जाकर ममता बनर्जी को सुनना चाहता है और अगले साल के विधानसभा चुनाव से पहले वह क्या संदेश देना चाहते हैं वह आत्मसात करना चाहता है आज रानीगंज से 91 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद राजू सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता कोलकाता के लिए रवाना हुए रवानगी से पहले 91 नंबर वार्ड पार्टी कार्यालय से एक छोटी सी रैली निकाली जिसका नेतृत्व राजू सिंह कर रहे थे इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए राजू सिंह ने कहा कि शहीद दिवस टीएमसी के हर एक कार्यकर्ता के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है इस दिन ममता बनर्जी के नेतृत्व में सचित्र मतदाता प्रमाण पत्र की मांग पर कोलकाता में महाकरण अभियान चलाया गया था जिस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु के आदेश पर पुलिस द्वारा गोली चलाई गई थी जिसमें ममता बनर्जी के 13 साथी शहीद हुए थे उन्हीं की याद में हर साल टीएमसी की तरफ से शहीद दिवस मनाया जाता है। राजू सिंह ने कहा कि 21 जुलाई टीएमसी के हर कार्यकर्ता के लिए एक भावनात्मक दिन है जब उनसे पूछा गया की 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे इस पर राजू सिंह ने कहा कि इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा इससे पहले 2016 और 2021 में भी नरेंद्र मोदी कई बार पश्चिम बंगाल आए थे लेकिन यहां के मतदाताओं पर उसका कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि यहां की जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को सिर्फ धर्म के नाम पर विभाजित करती है जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल का सर्वांगीण विकास कर रही है उन्होंने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले यह अंतिम शहीद दिवस है लेकिन अगले साल चुनाव के बाद जब चौथी बार टीएमसी की सरकार बनेगी तो और भी बड़े पैमाने पर शहीदों को याद करते हुए 2026 का शहीद दिवस मनाया जाएगा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में भारत में कोई विकास नहीं हुआ है वह सिर्फ लोगों को झूठ बोलकर बेवकूफ बनाने में विश्वास रखते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page