नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती द्वारा मोदी की सभा के बाद नेहरू स्टेडियम में धान के पौधे लगाने पर जितेंद्र तिवारी ने दिया करारा जवाब
1 min readरानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट
रानीगंज
:18 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्गापुर में एक जनसभा को संबोधित किया था नरेंद्र मोदी की सभा दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम में हुई थी उसके अगले दिन पांडवेश्वर के विधायक और पश्चिम बर्दवान जिले के टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा नेहरू स्टेडियम में धान के पौधे लगाए गए थे नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती का कहना था कि नरेंद्र मोदी की सभा के आयोजन के लिए नेहरू स्टेडियम के मैदान को पूरा बर्बाद कर दिया गया था अब यहां पर खेल का आयोजन नहीं हो सकता यहां पर सिर्फ खेती हो सकती है इसके जवाब में जब हमने पांडवेश्वर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी से उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की तो जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जो लोग पूरे जिले में बालू और कोयले की तस्करी कर रहे हैं उनके मुंह से धान की खेती की बात अच्छी नहीं लगती। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्गापुर आए और उन्होंने बंगाल के विकास के लिए 5400 करोड रुपए के परियोजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन किया यह बात टीएमसी के नेताओं को हजम नहीं हो रही है अगर वह 5400 करोड रुपए सीधे तौर पर टीएमसी के नेताओं को मिल जाते तो उनमें से वह अपना हिस्सा समेट सकते थे इसका मौका टीएमसी नेताओं को नहीं मिला इसलिए वह इस तरह की ऊलजुलूल बातें कर रहे हैं। वही जब उनसे 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव के बारे में पूछा गया तो जितेंद्र तिवारी ने कहा कि 2026 तक टीएमसी के सरकार टिकी रहती है कि नहीं यही एक बड़ा सवाल है उन्होंने साफ कहा कि आज की तारीख में टीएमसी का हर छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा नेता सिर्फ इसलिए टीएमसी से जुड़ा हुआ है क्योंकि वह इसके जरिए कमाई करना चाहता है जहां पर पैसे की कमाई नहीं होगी वहां पर कोई भी टीएमसी से जुड़ा नहीं रहेगा












