विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने नेहरू स्टेडियम में धान की खेती कर प्रधानमंत्री के सफर से स्टेडियम को हुए नुकसान का किया विरोध
1 min read
:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित किया था यहां से उन्होंने कहा जा सकता है कि आने वाले 2026 बंगाल विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया लेकिन आज पश्चिम वर्धमान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती अपने सहकर्मियों के साथ नेहरू स्टेडियम पहुंचे और उन्होंने नेहरू स्टेडियम में धान की खेती कर स्टेडियम को जहां-तहां खोदे जाने का विरोध किया इस बारे में नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा दुर्गापुर के किसी भी दूसरे मैदान में हो सकती थी लेकिन ऐतिहासिक नेहरू स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभा की गई यह वह स्टेडियम है जहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी जाकर खेल कर गए हैं और इस स्टेडियम के साथ यहां के खिलाड़ियों का एक मानसिक जुड़ाव है लेकिन कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की वजह से स्टेडियम की हालत बिल्कुल खराब हो चुकी है स्टेडियम के मैदान को भारी नुकसान पहुंचा है पानी जम गया है और अब यह स्टेडियम स्टेडियम नहीं एक खेत बन चुका है इसीलिए आज यहां पर धान की खेती करके विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है हालांकि जब नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती यहां पर अपने समर्थकों के साथ विरोध जता रहे थे तब पास में ही भाजपा के कुछ समर्थक हाथों में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लेकर जय श्री राम के नारे लगा रहे थे इस बारे में जब नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती से पूछा गया तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि शायद इन भाजपा कार्यकर्ताओं को पता नहीं है कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जय श्री राम नहीं बोलते कल नेहरू स्टेडियम की जनसभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार भी जय श्री राम नहीं कहा वह अब जय मां काली और जय मां दुर्गा बोलते हैं नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने साथ कहा कि अगर इस स्टेडियम को अपने पुराने स्थिति में जल्द से जल्द नहीं लौटाया गया तो टीएमसी की तरफ से बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा












