तेज धमाके के साथ कोलकाता से दिल्ली जाने वाली राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर हुई भू धसान की घटना यातायात बाधित
1 min read
:पश्चिम बंगाल आसनसोल के रघुनाथ बाटी इलाके मे स्थित राष्ट्रीय राज्यमार्ग 2 पर अचानक से एक तेज धमाके के साथ भू धसान की घटना हो गई, जिस घटना मे बिच सड़क पर एक बड़ा गोफ बन गया है, जिस गोफ की गहराई 25 फुट से ज्यादा बताई जा रही है, अगर हम चौड़ाई की बात करें तो 6 से 8 फुट की गोफ की चौड़ाई होगी, यह घटना कोलकाता को दिल्ली से जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर हुई है, जिसको लेकर सड़क पर यातायात परिसेवा पूरी तरह बाधित हो गई है, फिलहाल आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक पुलिस द्वारा बिच सड़क पर बने गोफ की घेराबंदी कर दी गई है और वहाँ ट्रेफिक पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है, यह घटना सुबह पाँच बजे की बताई जा रही है, चार घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक बिच सड़क पर बनी इस कुंवेनुमा गोफ की भराई नही हुई है, जिस कारन मालवाहक ट्रक चालक से लेकर अन्य वाहन अपनी जान पर खेलकर, बिच सड़क पर बने गोफ के किनारे से अपनी वाहन पार कर रहे हैं, स्थानीय लोगों का आरोप है की उनके इलाके मे इसीएल कंपनी द्वारा भूमिगत कोयला का खदान चलाया गया है, पर उसकी भराई नही होने के कारन बरसात के समय इस तरह की घटनाएँ होती रहती हैं, उन्होने यह भी कहा की इलाके मे घटी यह घटना कोई नई नही है, इससे पहले भी एक भू धसान की घटना घटी थी, जिसमे इलाके का एक क्लब जमीदोज हो गया था, लोगों ने यह कहा की बरसात के दिनों मे उनको हमेशा डर और भय बना रहता है कहीं भू धसान की घटना का शिकार वह ना हो जाएं, कहीं उनका घर भू धसान की घटना मे जमीदोज ना हो जाए












