shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

वरिष्ठ टीएमसी नेता मानस दास के नेतृत्व में 21 जुलाई से पहले रैली

1 min read

आसनसोल :21 जुलाई यानि सोमवार को टीएमसी की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी शहीद दिवस मनाया जाएगा आज इसी की तैयारी स्वरूप आसनसोल नगर निगम के 86 नंबर वार्ड अंतर्गत बटतला इलाके मैं बने टीएमसी पार्टी कार्यालय से एमएमआईसी मानस दास के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे उन्होंने आम लोगों से 21 जुलाई को कोलकाता के शहीद दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया यह रैली 86 नंबर पार्टी ऑफिस से निकलकर सिमुलतला तक गई फिर वहां से पूर्व पाड़ा होकर फिर पार्टी ऑफिस में आकर खत्म हुई। इस मौके पर मानस दास ने कहा कि यह 21 जुलाई का दिन हर टीएमसी कार्यकर्ता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इस दिन 1993 में ममता बनर्जी के नेतृत्व में सचित्र मतदाता परिचय पत्र की मांग पर महाकरण अभियान चलाया गया था तत्कालीन वामपंथी शासकों द्वारा पुलिस को आदेश दिया गया और पुलिस ने गोलियां चलाई जिसमें 13 कार्यकर्ता शहीद हो गए।

उन्हीं की याद में ममता बनर्जी हर साल शहीद दिवस मनाते हैं इस साल भी इसे मनाया जा रहा है 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले यह बहुत महत्वपूर्ण शहीद दिवस है हम सब मुख्यमंत्री से आने वाले समय के दिशा निर्देश सुनने के लिए 21 जुलाई को धर्मतला जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page