आदर्श शिक्षा फाउंडेशन की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
1 min read
:आदर्श शिक्षा फाउंडेशन की तरफ से आज आसनसोल के हटन रोड इलाके में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया यहां पर आंख जनरल फिजिशियन और गायनेकोलॉजी के चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और उन्हें जरूरी सलाह प्रदान की दुर्गापुर के एक प्रख्यात निजी अस्पताल के डॉक्टरों के निगरानी में यह जांच की गई इस बारे में आदर्श शिक्षा फाउंडेशन से जुड़े देवेंद्र साव ने बताया कि आज दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल के सहयोग से उनकी संस्था द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है इसके जरिए लोगों की आंख जनरल फिजिशियन और गायनेकोलॉजी से जुड़ी समस्याओं की जांच की जा रही है और उन्हें जरूरी सलाह प्रदान की जा रही है उन्होंने कहा कि आज 200 लोगों के स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य रखा गया है












