फिरोज खान एफके ने ममता बनर्जी को 21 जुलाई को नगर निगम के पार्षदों की लापरवाही और पार्टी में आपस की गुटबाजी पर सशक्त संदेश देने की अपील की
1 min read
:अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी और आईसीएससी के चेयरमैन फिरोज खान एफके ने 21 जुलाई के शहीद दिवस से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आधिकारिक पत्र लिखकर अनुरोध करते हुए कहा है कि 21 जुलाई शहीद दिवस के मौके पर पूरे पश्चिम बंगाल के सभी टीएमसी विधायक सांसद जिला कमेटी के सदस्य और हर निगम के पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे हर कोई मुख्यमंत्री के वक्तव्य को सुनेगा और भविष्य में राज्य के विकास और पार्टी किस राह पर चलेगी उसकी नीतियों से संबंधित मुख्यमंत्री के निर्देशों को जानने के लिए उत्सुक रहेगा। ऐसे मौके पर मुख्यमंत्री को शहीद दिवस के अवसर पर बंगाल के सभी टीएमसी पार्षदों को यह सशक्त संदेश देने की जरूरत है कि हर पार्षद अपनी जिम्मेदारी और अपने फ़र्ज़ का खास ध्यान रखें लोगों की भलाई से जुड़े काम करें और उसके साथ ही लोगों की बुनियादी समस्याएं जैसे पानी सड़क शिक्षा और इलाज का खास ध्यान रखें किसी भी क्षेत्र में खराब सड़क नहीं रहे और किसी भी वार्ड में लोगों को पानी या फिर इलाज या शिक्षा से जुड़े किसी समस्या का सामना न करना पड़े। फिरोज खान एफके ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि हर पार्षद अपने पिछले 6 महीने का रिपोर्ट कार्ड पेश करें कि उन्होंने बीते 6 महीनों में अपने वार्ड में क्या काम किया है इस रिपोर्ट कार्ड में उन्हें यह बताना होगा कि उन्होंने अपने वार्ड के लोगों की क्या सेवा की है और किन समस्याओं का समाधान किया है अगर किसी पार्षद के कार्य में लापरवाही पाई गई या यह देखा गया कि उन्होंने अपने जिम्मेदारी को ठीक तरीके से नहीं निभाया है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और भविष्य में उन्हें पार्षद का टिकट नहीं दिया जाएगा। फिरोज खान एफके ने अपने पत्र में आगे लिखा कि कई इलाकों में पार्टी के विधायक जिला कमेटी और पार्षद की आपसी गुटबाजी की वजह से आम लोगों को तकलीफ का सामना करना पड़ता है और उन्हें काफी नुकसान भी होता है इसलिए सभी को आपस में मिलजुल कर राज्य और राज्य के लोगों के विकास के लिए काम करना होगा और अगर कोई भी गुटबाजी में सम्मिलित पाया गया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी सभी पार्षदों विधायकों जिला कमेटी सदस्यों तथा कार्यकर्तायों को मिलकर काम करना होगा फिरोज खान एफके ने कहा कि वह हमेशा राज्य और राज्य के आम लोगों की भलाई के लिए आगे रहते हैं और इसके लिए आवाज उठाते रहते हैं उन्होंने कहा कि जब तक उनके जिस्म में सांस है वह आम लोगों की भलाई के लिए काम करते रहेंगे












