प्रधानमंत्री मोदी ने की दुर्गापुर में जनसभा दिया टीएमसी हटाओ बंगाल बचाओ का नारा, कहा विकसित बंगाल है मोदी की गारंटी
1 min read
:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दुर्गापुर पहुंचे यहां के नेहरू स्टेडियम में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया इससे पहले एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नैचुरल गैस रेलवे सड़क और ऊर्जा के क्षेत्र में 5400 करोड रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया इसके बाद नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने राज्य की टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेहरू स्टेडियम में राजनीतिक जनसभा को जय मां काली बोलकर संबोधित किया और कहा कि बंगाल में विकास के सारे सूचक मौजूद है इसके बावजूद बंगाल आज अपने गरिमामय अतीत से दूर हो चुकी है उन्होंने कहा कि बंगाल एक समय देश के औद्योगिक विकास का केंद्र हुआ करता था लेकिन आज दुर्गापुर आसनसोल वर्धमान जैसे शहर औद्योगीकरण के अभाव में भुगत रहे हैं। इसकी एकमात्र वजह वर्तमान टीएमसी सरकार है उन्होंने कहा कि अगर बंगाल को फिर से औद्योगीकरण के मामले में देश की अग्रणी पंक्ति में आना है तो टीएमसी को सत्ता से उखाड़ फेंकना जरूरी है उन्होंने कहा कि यहां पर तब तक कोई उद्योगपति निवेश करने को राजी नहीं होगा जब तक यहां पर उसे सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलती उन्होंने साफ कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बंगाल में गठित हो जाएगी तो दुनिया भर से निवेश यहां पर आएगा क्योंकि अभी यहां पर सिंडिकेट राज चल रहा है दुनिया भर के निवेशक बंगाल में निवेश तो करना चाहते हैं लेकिन सिंडिकेट राज तोड़फोड़ और काम बंद करने की धमकी की वजह से निवेशक बंगाल आना नहीं चाहते उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी का गुंडाराज चल रहा है यहां पर माफियाओं का कब्जा है जिस वजह से बंगाल में निवेश नहीं हो रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी द्वारा अपने नेताओं को भ्रष्टाचार की खुली छूट दी गई है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी के राज्य में सैकड़ो कंपनियां प्रदेश छोड़कर बाहर चली गई हैं इसलिए आज बंगाल के नौजवान को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश जाना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि आज बंगाल के लोगों की एक ही राय है टीएमसी हटाओ बंगाल बचाओ उन्होंने कहा कि विकसित बंगाल मोदी की गारंटी है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि टीएमसी के जमाने में प्राथमिक और उच्च शिक्षा समाप्त हो चुकी है क्योंकि टीएमसी के नेता शिक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार कर रहे हैं जिससे न सिर्फ शिक्षकों का रोजगार उनकी नौकरी खतरे में पड़ गई है जबकि स्कूलों में लाखों करोड़ों बच्चे आज शिक्षक के अभाव में उच्च स्तरीय शिक्षा से वंचित होने को मजबूर हैं वहीं उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल मैं महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और उनकी हत्या तथा कस्बा के लॉ कॉलेज में महिला छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार का जिक्र किया और कहा कि आज इस राज्य की बेटियां शिक्षण संस्थानों में भी सुरक्षित नहीं है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक देश एक संविधान एक निशान के सपने को साकार किया है।
वही घुसपैठियों के बारे में बात करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो इस देश का नागरिक नहीं है उसपर भारत के संविधान के अनुसार विधि सम्मत कार्रवाई होगी और यह मोदी की गारंटी है












