लगातार बारिश से सेन रेले रोड पर पुल के पास जल भराव मेयर ने किया मुआयना
1 min read
:पिछले कुछ दिनों से आसनसोल में लगातार बारिश हो रही है जिस वजह से कई इलाकों में जल भराव हो रहा है आसनसोल के सेन रेले रोड पर पंच मुंहा पुल के नीचे जलभराव की वजह से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है आज मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम की एक टीम ने उस क्षेत्र का दौरा किया और किस तरह से जल भराव को रोका जा सकता है इस पर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि पिछले 15 से 20 दिनों से आसनसोल में लगातार बारिश हो रही है जिस वजह से पंच मुंहा पुल के पास जल जमाव हो गया है मेयर ने कहा कि बारिश की शुरुआत से पहले वहां पर रास्ते के किनारे नालियों की साफ सफाई की गई थी लेकिन लगातार तकरीबन 20 दिनों की बारिश की वजह से फिर से वहां पर जल भराव हो गया है उन्होंने कहा कि वह रेलवे का इलाका है और नीचे पड़ता है जिस वजह से बर्नपुर रोड की तरफ से और उल्टी दिशा से भी पानी वहां आकर रुक जाता है इस स्थिति से कैसे निपटा जा सकता है इस पर विचार करने की आवश्यकता है












