shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा प्रतिभा सम्मान 2025 का आयोजन

1 min read

:पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान 2025 का आयोजन श्री श्याम मंदिर आसनसोल के प्रांगण में किया है। इस अवसर मारवाड़ी समाज से आने वाले कक्षा 10 12वीं एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों को सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। संस्था की ओर से विशिष्ट समाज सेवी नथमल शर्मा,श्री सत्यनारायण दारूका श्री सीताराम बगड़िया श्री दीपक तोदी, मुख्य सहयोगीश्री विजय मखारिया श्री अजय मखारिया श्री अरुण शर्मा, डॉक्टर उज्जवल केजरीवाल, आदि विशिष्ट व्यक्तियों को शाखा द्वारा खादा पहनाकर सम्मानित किया गया।

 


इस अवसर पर संस्था की ओर से शाखा के कोषाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया से सर्वप्रथम 80% से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का एक डाटा तैयार किया गया उसके बाद उन सभी विद्यार्थियों के सम्मान मे आज एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी छात्र, छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को शाखा का खादा पहनाकर उनका स्वागत किया गया साथ ही साथ स्मृति चिन्ह, (मोमेंटो) सर्टिफिकेट, उपहार एवं मिठाइयां देकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विशिष्ट लोगों ने अपने वक्तव्य में कहा की आज के इस दौर में पढ़ाई की विशेष मानता है एक समय था जब बच्चों को पढ़ाई लिखाई करने के लिए सुविधा नहीं प्राप्त होती थी लोग पढ़ाई के लिए अपने क्षेत्र तक ही आश्रित थे लेकिन अब समय बदल चुका है आज हर क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अनेकों नेक विकल्प उपलब्ध है एवं आज अपने क्षेत्र ही नहीं बल्कि देश विदेश तक बच्चे अपनी पढ़ाई को करने के लिए जा रहे हैं। आज हमें इस बात का गर्व है कि हमारे समाज के बच्चे पढ़ लिखकर हर क्षेत्र में राज्य के साथ साथ देश-विदेश में भी अपनी सेवा के माध्यम से समाज का नाम रोशन कर रहे हैं ,आने वाले दिनों में हमें अपने समाज में साक्षरता के प्रतिशत को और अधिक बढ़ाना है एवं युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।

वहीं शाखा के अध्यक्ष श्री नरेश अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शिल्पांचल शाखा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम समाज के उन बच्चों को समर्पित है जिन्होंने कड़ी मेहनत कर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे समाज का नाम रोशन किया है साथ ही साथ उन्होंने बच्चों के माता-पिता को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने अपने बच्चों के पीछे इतनी कड़ी मेहनत कर अच्छा रिजल्ट दिलाने में अपनी सफलता अर्जित की। श्री अग्रवाल ने कहा की शाखा के द्वारा पूरे वर्ष विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को सदैव एकता एवं अखंडता के तार में जुड़े रखने का प्रयास रहता है डॉक्टर दिवस, वरिष्ठ नागरिक दिवस, रक्तदान, प्रतिभा सम्मान ,पुलिस दिवस, प्याऊ सेवा आदि मुख्य अवसरों के माध्यम से हम अपने समाज के लोगों तक पहुंचकर उनका सम्मान करने की कोशिश करते हैं साथ ही साथ उन्होंने कहां की आने वाले दिनों में मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शिल्पांचल शाखा के द्वारा समाज को जोड़ने के लिए और भी सामाजिक गतिविधियां होती रहेगी। शाखा अध्यक्ष श्री नरेश अग्रवाल ने विजय माखरिया एवं अजय मखारिया को विशेष धन्यवाद दिया जिन्होंने अपने माता-पिता श्याम-किरण के स्मृति में आज के इस कार्यक्रम में मुख्य सहयोग दिया। श्री शंकर लाल शर्मा श्री पवन गुटगुटिया, श्री विनोद केडिया श्री सियाराम अग्रवाल श्री प्रेम गोयल श्री बाबूलाल अग्रवाल श्री मुकेश अग्रवाल श्री संजय अग्रवाल श्री सुजीत गुप्ता श्री रॉबिन शर्मा श्री संदीप डोरोलिया श्री विवेक खेतान, संजीव पसारी अजय निगानिया दिलीप पसारी विष्णु जालूका, राजेश अग्रवाल आदि अतिथियों ने छात्र एवं छात्राओं को खाधा पहनाकर एवं मोमेंटो सर्टिफिकेट तथा उपहार आदि देकर उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन शाखा के सदस्य आनंद पारीक एवं अनिल मोहनका ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक केडिया,सुदीप अग्रवाल ,सुमित जालान,पीयूष अग्रवाल श्याम अग्रवाल गोपाल गोयल अनिल मोहनका विशाल मावडिया आदि सदस्यों के साथ-साथ श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के सभी सदस्य की की अहम भूमिका रही। धन्यवाद ज्ञापन शाखा के सदस्य सुदीप अग्रवाल ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page