shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

फोसबेकी अध्यक्ष सचिन राय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखा पत्र, बंद पड़े कारखाने की जमीनों को सरकार के अख्तियार में लाने की प्रक्रिया शुरू करने का किया अनुरोध

1 min read

:फेडरेशन ऑफ़ साउथ बेंगल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री या फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन राय ने मुख्यमंत्री बनर्जी को एक पत्र भेजा है इस पत्र के जरिए उन्होंने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का हवाला दिया है जिसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा बंद पड़े हिंद मोटर कारखाने की जमीन को पश्चिम बंगाल सरकार को वापस लौटाने की बात कही है सचिन राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो यह आदेश दिया गया है वह ऐतिहासिक है और इसके दुरगामी परिणाम हो सकते हैं जो की इस क्षेत्र में व्यापार और औद्योगीकरण को एक नई दिशा प्रदान कर सकते हैं सचिन राय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखे पत्र में उनसे अनुरोध किया है कि सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश की रौशनी में अब आसनसोल में बंद पड़े ब्लू फैक्ट्री इंडियन ऑक्सीजन तथा ग्लास फैक्ट्री की जमीनों को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अधिग्रहण करने की बात सोचने का समय आ गया है सचिन राय ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट के हिंद मोटर वाले फैसले को उदाहरण मानते हुए अब यह सोचने की जरूरत है कि किस तरह से प्रशासनिक तरीके से ब्लू इंडियन ऑक्सीजन फैक्ट्री और ग्लास फैक्ट्री जो कि लंबे समय से बंद पड़ी है उनकी जमीनों को पश्चिम बंगाल सरकार फिर से अपने अधिकार में ले सकें ताकि वहां पर औद्योगीकरण की एक नई बयार चल सके जो कि इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम प्रदान करेगी सचिन राय ने अपने पत्र के जरिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनुरोध किया है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो ऐतिहासिक फैसला दिया गया है उस फैसले के आधार पर पश्चिम बंगाल और खासकर पश्चिम बर्दवान जिले में औद्योगिकरण को एक नया बल मिलने की संभावना पैदा हुई है। सचिन राय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनुरोध किया है कि वह इस संभावना को वास्तविकता में बदलने के लिए जरूरी प्रशासनिक कदम उठाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page