ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की तरफ से डीआरएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन
1 min read
:ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की तरफ से आज आसनसोल डीआरएम कार्यालय के मेंन गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया गया यूनियन के असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी सुधीर राय ने कहा कि कल से रेलवे प्रबंधन के साथ उनकी स्वीकृत ट्रेड यूनियन ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारीयों की परमानेंट नेगोशिएटिंग मशीनरी या पीएनएम की शुरुआत कर रही है इसी सिलसिले में आज वह डीआरएम कार्यालय आए थे। लेकिन आने पर देखा कि डीआरएम कार्यालय के गेट बंद हैं यहां तक की जिस छोटे गेट को खुला रखने के लिए ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की तरफ से डीआरएम से अनुरोध किया गया था और डीआरएम में उस पर स्वीकृति भी दी थी वह छोटा गेट भी बंद था। इस वजह से एक स्वीकृत ट्रेड यूनियन ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के पदाधिकारीयों को डीआरएम कार्यालय के गेट के बाहर खड़े रहना पड़ा उनकी गाड़ियों को भी कार्यालय के अंदर घुसने नहीं दिया गया उन्होंने कहा कि यह एक स्वीकृत ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी का अपमान है जब डीआरएम कार्यालय के मेंन गेट पर सुरक्षा कार्यकर्ता है तब गेट बंद रखने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज एक स्वीकृत ट्रेड यूनियन संस्था के वरिष्ठ अधिकारियों को अपमानित किया गया इसके खिलाफ उनके संगठन की तरफ से डीआरएम गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है












