पार्षद मौमिता विश्वास की पहल पर 40 नंबर वार्ड के सफाई कर्मचारियों को दिए गए रेनकोट
1 min read
:आसनसोल नगर निगम के 40 नंबर वार्ड की काउंसलर मौमिता विश्वास के तत्वावधान में आज इस वार्ड के 18 सफाई कर्मियों को रेनकोट प्रदान किया गया इस बारे में मौमिता विश्वास ने कहा कि बारिश का मौसम चल रहा है कभी भी बारिश हो रही है ऐसे में सफाई कर्मचारियों को काम करने में असुविधा हो रही थी क्योंकि उनको अपना काम एक तय समय के अंदर पूरा करना होता है ऐसे में बारिश होने पर उनका काम रूक जाया करता था इसी चीज को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारियों को रेनकोट देने का फैसला किया गया मौमिता विश्वास ने कहा कि इस बारे में उन्होंने अपने वार्ड के टीएमसी कार्यकर्ताओं से बात की और 18 सफाई कर्मचारियों को रेनकोट देने का फैसला लिया आज इन सभी सफाई कर्मचारियों को रेनकोट दिया गया इनमें से चार महिला सफाई कर्मचारी हैं रेनकोट पाकर यह सफाई कर्मचारी बेहद बेहद खुश थे उन्होंने मौमिता विश्वास को धन्यवाद दिया












