shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा शासित प्रदेशों में बांग्ला भाषा बोलने पर बंगाल के लोगों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आसनसोल में टीएमसी की विरोध रैली

1 min read

आसनसोल : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी द्वारा आज कोलकाता में रैली निकाली गई इसका मकसद भाजपा शासित प्रदेश में बांग्ला बोलने पर बांग्ला भाषी लोगों पर हमले किए जाने का विरोध करना था। इसी को लेकर आज आसनसोल में भी ट्रैफिक मोड़ से बस स्टैंड तक एक विशाल रैली निकाली गई इसके उपरांत बस स्टैंड में एक जनसभा का आयोजन किया गया यहां पर मंत्री मलय घटक विधायक हरे राम सिंह वी शिवदासन दासु नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती अभिजीत घटक के अलावा बड़ी संख्या में टीएमसी के अन्य बड़े नेता और विशाल संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे इन सभी ने हाथों में बैनर ले रखे थे जिसमें भाजपा पर आरोप लगाया जा रहा था कि जिन राज्यों में भाजपा का शासन है वहां पर बांग्ला भाषा बोलने पर इस देश के लोगों के साथ अत्याचार किया जा रहा है उन्हें जेल में डाला जा रहा है उन पर हमले किए जा रहे हैं इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मलय घटक ने कहा कि आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी कोलकाता में इसी मुद्दे पर रैली निकाल रही है और उन्हीं के निर्देश पर आसनसोल में भी यह रैली निकाली जा रही है इसके जरिए भाजपा प्रदेशों में बांग्ला भाषा के अपमान और बंगालियों पर हो रहे अत्याचार की निंदा करते हुए विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पश्चिम बंगाल है जहां पर रविंद्र नाथ टैगोर स्वामी विवेकानंद काजी नज़रुल इस्लाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुष जन्मे हैं उन्होंने हमेशा धार्मिक और भाषाई सद्भाव की बात की है इसलिए आज जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी धर्म भाषा जाति के नाम पर देश को विभाजित करने की कोशिश कर रही है उसके खिलाफ ममता बनर्जी संघर्ष कर रही हैं क्योंकि ममता बनर्जी एक ऐसे नेत्री हैं जो सभी की नेत्री हैं और यही वजह है कि आज बंगाल में भाजपा अपने धार्मिक उन्माद को फैलाने के मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page