बुधवार को भी जारी रहेगा आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से लगाया गया प्रॉपर्टी टैक्स एंड ट्रेड लाइसेंस शिविर – विनोद गुप्ता
1 min read
:आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से आसनसोल नगर निगम के सहयोग से एनएस रोड इलाके के काला चांद हाउस में ट्रेड लाइसेंस और प्रॉपर्टी टैक्स शिविर का आयोजन किया गया था सोमवार और मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया था लेकिन शिविर की अपार सफलता को देखते हुए और आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारीयों के अनुरोध तथा व्यापारियों के उत्साह को मद्देनजर रखते हुए नगर निगम की तरफ से इसे एक दिन और यानी बुधवार तक बढ़ा दिया गया है इस बारे में हमने आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री के सचिव विनोद गुप्ता से बात की उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के सहयोग से आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा जो दो दिवसीय ट्रेड लाइसेंस और प्रॉपर्टी टैक्स शिविर लगाया गया था वह बेहद सफल रहा शिविर को पहले सोमवार और मंगलवार इन दो दिनों के लिए लगाने की बात कही गई थी लेकिन सोमवार को यानी शिविर के पहले दिन बारिश को देखते हुए शुरुआत में व्यापारियों की संख्या उतनी ज्यादा नहीं हुई थी लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया वैसे सोमवार को और फिर मंगलवार को व्यापारियों की भारी तादाद शिविर में उमड़ी लेकिन इसके बाद भी कई लोग शिविर का लाभ उठाने से वंचित रह गए उन्होंने आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाकियारीयों से अनुरोध किया कि लोगों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए शिविर को एक दिन और बढ़ा दिया जाए ऐसे में आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा नगर निगम के अधिकारियों से बात की गई और नगर निगम द्वारा शिविर को बुधवार तक जारी रखने पर सहमति जताई गई इसके लिए विनोद गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारियों को धन्यवाद दिया विनोद गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के जो अधिकारी शिविर में आए थे उन्होंने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
उनकी व्यस्तता का आलम यह था की नगर निगम से जो अधिकारी शिविर में प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस का काम करने के लिए आए थे उन्हें खाने तक का समय नहीं मिला इसके बावजूद उन्होंने शिविर में आने वाले सभी लोगों के प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस का काम किया और अब यह बुधवार को भी जारी रहेगा आंकड़ों की बात करते हुए विनोद गुप्ता ने कहा कि मंगलवार तक प्रॉपर्टी टैक्स में 20 लाख रुपए और ट्रेड लाइसेंस में 7 लाख रुपए जमा किए गए हैं विनोद गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों के अथक परिश्रम की वजह से ही यह संभव हुआ इसके लिए उन्होंने आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री के सभी पदाधिकारी और सदस्यों की तरफ से नगर निगम के अधिकारियों को धन्यवाद दिया