बाराबनी थाना की तरफ से बांटे गये फुटबॉल
1 min read
:पुलिस की तरफ से लगातार जनता के साथ अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश की जा रही है इसी कड़ी में आज बाराबनी थाना की तरफ से 100 फुटबॉल का वितरण किया गया थाना परिसर में आसपास के क्षेत्र के विभिन्न क्लब के सदस्यों को आमंत्रित किया गया था और उन्हें यह फुटबॉल दिए गए फुटबॉल पाकर क्लब के सदस्य काफी खुश थे इस बारे में जब हमने एक स्थानीय युवक विप्लव बावड़ी से बात की तो उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्य थाना की तरफ से फुटबॉल पाकर बेहद खुश हैं और उन्होंने इसके लिए बाराबनी थाना प्रभारी को धन्यवाद दिया














