रासडांगा में महिला की रहस्यजनक स्थिति में मौत बेटा भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
1 min read
:आसनसोल के रासडांगा इलाके में आज उस समय सनसनी फैल गई जब सुमथपल्ली क्षेत्र में रहने वाले एक महिला की लाश पाई गई और उस घर से उसके बेटे को गंभीर हालत में बरामद किया गया बेटे को अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना की सूचना पाकर आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई इस बारे में जब हमने इलाके में रहने वाले और मां बेटे के परिवार के बेहद करीबी दीपंकर विश्वास से बात की तो उन्होंने कहा कि जिस महिला की मौत हुई है उनका नाम जुथिका दास है और जो युवक अस्पताल में भर्ती है उसका नाम अरविंद है अरविंद को वह अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं और उस परिवार से उनका काफी पुराना नाता है आज दीपंकर अपनी मां को लेकर डॉक्टर के पास गए थे जब वह वापस आए तो उन्हें पता चला कि अरविंद अस्पताल में भर्ती है और उनकी मां की मौत हो चुकी है

दीपंकर ने बताया कि अरविंद के पिता और मां दोनों स्कूल टीचर थे इसलिए पैसों की कमी इस मौत की वजह नहीं बन सकती हालांकि वह यह नहीं बता पाए कि असल में क्या हुआ था क्या जुथिका दास ने आत्महत्या की और अरविंद ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की या फिर अरविंद ने अपनी मां की हत्या की उसके बाद खुद भी खुदकुशी करने की कोशिश की इस बारे में दीपांकर कुछ नहीं बता पाए लेकिन उन्होंने इतना बताया कि जिस घर में मां बेटे रहते थे वह घर उनका अपना था घर में एक किराएदार रहते थे जिसके साथ अरविंद का कुछ विवाद चल रहा था दीपांकर ने अपने एक वकील दोस्त को अरविंद से मिलवाया था और समस्या के समाधान की कोशिश की थी। दीपांकर से जब पूछा गया की तीन कुत्ते जो अरविंद को काफी प्यारे थे उनका क्या हुआ इस पर दीपांकर ने कहा कि उन्हें कुत्तों के बारे में कुछ नहीं पता लेकिन अरविंद को सिर्फ कुत्ते नहीं सभी प्राणी बहुत पसंद थे














