shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
September 6, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

मोदी के दुर्गापुर सफर से पहले बाराबनी में टीएमसी पर लगा भाजपा की सभा में अशांति फैलाने का आरोप

1 min read

:कल शाम 6:00 के आसपास बाराबनी विधानसभा अंतर्गत पूछड़ा चौरंगी मोड़ इलाके में भाजपा की तरफ से एक पथसभा का आयोजन किया गया था जैसे ही यह सभा समाप्त हुई टीएमसी के कार्यकर्ता समर्थक वहां पर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे और धीरे-धीरे मामला हाथापाई तक पहुंच गया इस बारे में भाजपा नेता अरिजीत राय ने कहा कि टीएमसी भाजपा के बढ़ते प्रभाव को देखकर डर गई है इसलिए अब भाजपा द्वारा जो पथ सभाएं की जा रही है वहां पर भी खलल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया टीएमसी नेता करुणा दत्त के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने वहां पर हंगामा किया और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्गापुर आ रहे हैं विभिन्न पार्टियों को समर्थन करने वाले लोग पार्टी लाइन से ऊपर उठकर नरेंद्र मोदी की सभा में जाना चाहते हैं और इसी बात से टीएमसी को डर लग रहा है इसीलिए वह इस तरह से हिंसा के रास्ते पर उतर आई है उन्होंने कहा कि टीएमसी अब जनता से दूर हो चुकी है लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को इस तरह से डराया नहीं जा सकता। वहीं बाराबनी ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष असित सिंह ने कहा कि कल शाम को भाजपा की तरफ से नरेंद्र मोदी के दुर्गापुर सफर से पहले प्रचार किया जा रहा था लेकिन प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा कुछ भड़काऊ भाषण दिए जा रहे थे जिससे सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका थी भाजपा नेताओं द्वारा दीघा के जगन्नाथ मंदिर को लेकर कुछ इस तरह की बातें कही जा रही थी जिससे सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका थी जिसका स्थानीय लोगों और स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया और भाजपा कार्यकर्ताओं को वहां से चले जाने के लिए कहा भाजपा कार्यकर्ता वहां से चले गए। असित सिंह ने कहा कि इस इलाके में हिंदू मुसलमान सहित सभी धर्म के लोग मिलजुल कर रहते हैं और यहां पर कोई सांप्रदायिक भेदभाव की राजनीति चल नहीं सकती लेकिन भाजपा के कुछ छुटभय्ये नेता इस क्षेत्र के माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं जिसे हर्गीज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था तब इस इलाके में अगर किसी ने पाकिस्तान के समर्थन में कोई बात कही या सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की गई अगर भारत सरकार के खिलाफ भी किसी ने कोई अप्रिय बात कही थी तो उसके खिलाफ भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई थी ठीक उसी प्रकार से अगर कोई मुख्यमंत्री के खिलाफ बात करेगा या सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ भी पुलिस प्रशासन उचित कार्रवाई करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page